धमतरी

बस्तर में शराबबंदी संभव नहीं-लखमा, कहा-विस चुनाव में आएगी कांग्रेस की बहुमत
13-Mar-2023 2:38 PM
बस्तर में शराबबंदी संभव नहीं-लखमा,  कहा-विस चुनाव में आएगी कांग्रेस की बहुमत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 मार्च।
प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुमत आएगी और भूपेश बघेल पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी तरह मिशन-24 में देश में कांग्रेस से राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि बस्तर में शराबबंदी संभव नहीं है। 

रविवार को रायपुर जाते समय कुछ देर के लिए कृदत्त कालोनी में रूके थे। वर्ष-2024 में देश में बदलाव आएगा और कांग्रेस से राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। युवाओं को टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि युवा हो चाहे सियान जीतने वालों को ही टिकट मिलना चाहिए। पिछले 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब बस्तर पूरी तरह से डूब गया था। 

बस्तर के लोग नेहरू-गांधी परिवार को पसंद करते हैं। आदिवासियों का विकास कांग्रेस शासनकाल में ही संभव हो पाया है। 

इंदिरा गांधी ने बस्तर को आगे बढ़ाया है। डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस, सेना में नौकरी कर रहे हैं। 

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद बस्तर में विकास की धारा बही है। मुख्यमंत्री ने छोटे डोंगर, भानपुरी जैसे छोटे-छोटे जगहों को तहसील बनाकर एक बड़ा काम किया है। पहले 2 रुपए किलो में महुआ बिकता था, अब 30 रुपए किलो हो गया है। यहां के वनोपज विदेशों में भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी आदि मौजूद रहे।
 

करा रहे सर्वे
शराबबंदी के मुद्दे पर आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा था कि शराबबंदी के लिए सोचेंगे। शराब पीना एक सामाजिक बुराई है। राजनीति से ऊपर उठकर हम यह कार्य करेंगे। भाजपा का दांत दिखाने का अलग और खाने का अलग है। टीम अभी बिहार गई हुई थी। इसके बाद मिजोरम जाएगी। लेकिन बस्तर में शराबबंदी संभव नहीं है। यहां हर पर्व एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में इसकी आवश्यकता पड़ती है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news