धमतरी

सामूहिक विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि
14-Mar-2023 3:26 PM
सामूहिक विवाह के साक्षी बने जनप्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 14 मार्च।
ग्राम फरसियां में 28 जोड़े निर्धन कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम की साक्षी बने दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष- जनपद पंचायत नगरी, अमिता दुबे वरिष्ठ साहित्यकार सिहावा क्षेत्र, चेलेश्वरी साहू सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा , महेन्द्र नेताम, सरपंच मुनईकेरा एवं जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा, धमतरी ने सभी नव विवाहित युगल को भावी जीवन की शुभकामनायें दी। अतिथियों ने सभी नवयुगल को भोजन परोसकर एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इस सत्र की यह पहली शादी थी, नगरी विकासखंड के विभिन्न सुदूर गांवों से नव युगल सामुहिक विवाह में शामिल हुए। सभी नव युगल अंत में मां महामाई का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।
इस दौरान वर वधु के परिजन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा महामाई फरसियां ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news