धमतरी

कमल सखी-महिला मोर्चा सशक्तिकरण पर चर्चा
19-Apr-2023 2:48 PM
कमल सखी-महिला मोर्चा सशक्तिकरण पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 19 अप्रैल। भाजपा जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने मगरलोड में महिला मोर्चा की बैठक ली। बैठक में कमल सखी एवं महिला मोर्चा सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा हुई। कुछ दिन पूर्व विपक्ष के नेताओं द्वारा अनर्गल बयान देकर भाजपा महिला मोर्चा को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया था कि महिला मोर्चा के बीच गुटबाजी है, किंतु महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू ने कहा कि हमारे महिला मोर्चा की बहनों के बीच कोई मतभेद नहीं, कोई मनभेद नहीं है। हम सब मिलकर काम करते हैं और हमेशा काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी महिला मोर्चा पूरे मंडल पर एकजुटता से कार्य कर रही है और भाजपा को जिताने के लिए संकल्पित है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत बयानबाजी करके हमारे बहनों के मनोबल को नहीं तोड़ सकता।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री यवन साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष द्वय टीकम साहू, चित्रसेन प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता यादव, महिला मोर्चा जिला कार्य.सदस्य राधा साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष गैंदाबाई साहू, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, भामा साहू, जीवराखन साहू, रोहित यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, मीडिया प्रभारी तामेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, सुरेश साहू, योगेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news