धमतरी

अमृत सरोवर निर्माण में ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी
19-Apr-2023 3:33 PM
अमृत सरोवर निर्माण में ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी

नीम, बरगद, पीपल की सुरक्षा के लिए जन सहयोग से दिये ट्री-गार्ड

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी/धमतरी, 19 अप्रैल। अमृत सरोवर निर्माण में ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी निभाई। नीम, बरगद, पीपल की सुरक्षा के लिए जन सहयोग से ट्री-गार्ड दिये।

ज्ञात हो कि असहयोग आंदोलन महात्मा गांधी के देखरेख में चलाया जाने वाला प्रथम जन आंदोलन था, जो इस आंदोलन का व्यापक जन आधार भी था। नगरी सिहावा क्षेत्र के आदिवासियों का व्यापक समर्थन मिला। इसमें श्रमिक वर्ग की बहुतायत भागीदारी थी। क्षेत्र के रहने वाले आदिवासी समुदाय प्राचीनकाल से ही जंगल पर निर्भर रहते थे। अंग्रेजों ने आदिवासियों की परंपरागत अधिकार को समाप्त कर दिया, तब से आदिवासी समुदाय अपनी छोटी आवश्यकताओं के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश हो गये।

जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत-ठेनही, आश्रित ग्राम-गाताभर्री निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माखनलाल विश्वकर्मा जिन्होंने 1942 में राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया। क्षेत्र के लोगों को अपनी जन्मभूमि के सम्मान के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय से ग्राम ठेनही की दूरी 90 कि.मी. है। ग्राम गाताभर्री में आज से लगभग 42 वर्ष पूर्व निर्मित तालाब को अमृत सरोवर के रूप में ग्रामसभा के माध्यम से चयन किया गया। चूंकि गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रपौत्र श्री खेमलाल विश्वकर्मा निवास करते हैं, इसलिए उनके द्वारा दी गई कुर्बानी को याद करते हुए ग्रामीणों ने अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माखनलाल विश्वकर्मा के नाम से रखने प्रस्तावित भी किया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने बताया कि अमृत सरोवर खास तौर पर सतही और भूमिगत दोनों स्थानों पर पानी की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। अमृत सरोवर का विकास भी रचनात्मक कार्यों का उपयुक्त प्रतीक है जो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम समर्पित की गई है। अपने पुरखों की स्मृति को याद रखना ग्राम पंचायत ठेनही की बड़ी उपलब्धि है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में निर्मित तालाब के लिए राशि 16.22 लाख रू. स्वीकृत किया गया है। जिसमें प्रतिदिन 125 नियोजित श्रमिकों ने तालाब को अमृत सरोवर का नया रूप दिया। तालाब में इनलेट आउटलेट तथा बंड निर्माण कराया गया है। नियोजित श्रमिकों ने 7 हजार घनमीटर याने 5 फीट गहरी खुदाई की है। श्रमिकों ने 5540 मानव दिवस अर्जित किया।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीधन सोम ने शासन के गाईडलाईन का पालन करते हुए सर्वसम्मति से श्रमदान करने लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। यह भी उनकी सकारात्मक सोंच का परिणाम है। सार्वजनिक हित में कदम बढ़ाया। गांव के प्रमुखों द्वारा भी अपने-अपने सुविधानुसार आवश्यक चीजों की उपलब्धता की गई।

क्षेत्र की जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, ग्राम पंचायत सरपंच मुनईकेरा महेन्द्र नेताम, सरपंच श्रीधन सोम एवं पंचायत परिवार ठेनही एवं मेट संघ, राजीव युवा मितान क्लब, हाईस्कूल तुमड़ीबहार के शिक्षकगण, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक गाताभर्री, माध्यमिक शाला ठेनही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं किराना व्यवसायी के द्वारा स्वमेव छायादार वृक्ष-नीम, बरगद, पीपल की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड की व्यवस्था की गई, साथ में पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news