रायपुर

गर्मी अब तेवर दिखा रही, फिलहाल राहत नहीं
07-May-2023 3:44 PM
गर्मी अब तेवर दिखा रही, फिलहाल राहत नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई।
 छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलते ही अब उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है,इसके बावजूद दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है और उमस बढ़ी है। दोपहर की चिलचिलाती धूप व गर्मी बढऩे लगी है। हिंद महासागर में बन रहे चक्रवात के आगे बढऩे पर संभावित बारिश से भी राहत नहीं मिलेगी । क्योंकि यह बारिश केवल तटवर्ती इलाकों में होने की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में चक्रवात के प्रभाव से भले ही बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस में बढ़ोतरी होने वाली है। लोगों को अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

शनिवार  के बाद रविवार को भी सुबह से ही सूर्य की तेजी  रायपुर सहित प्रदेश भर में  रहा। कल  रायगढ़ में 40 और रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा आने के आसार है और इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

इस वर्ष मार्च तरह अप्रैल का महीना भी बीते दस वर्षों में सबसे कम तपाने वाला रहा है। अप्रैल अधिकतम तापमान औसतन सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे ही रहा है। मई के तीन दिन भी कम तपे है और राहत वाले रहे है,अब गर्मी शुरू हो गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news