रायपुर

खडग़े और परिवार की हत्या करा कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा- कांग्रेस
07-May-2023 3:55 PM
खडग़े और परिवार की हत्या करा कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा- कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग़े की हत्या सी साजिश से संबंधित वीडियो वायरल होने पर छत्तीसगढ कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं ने अलग, अलग बयान जारी कर भाजपा- मोदी पर बयानी हमला किया ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महामंत्री रवि घोष, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा अलग अलग बयान में अमित शाह, जेपी नड्डा पर भी आरोप लगाए हैं। मरकाम  ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही है कर्नाटक की जनता मोदी-शाह और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। 

मोदी और शाह का झूठ प्रपंच वहां पर असफल हो गया है। ऐसे में भाजपा अब करारी हार के डर से श्री खडग़े और उनके परिवारजनों की हत्या  कराने की साजिश रच रही है यह भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक में एक बड़ी साजिश रच रही है ऐसा प्रतीत होता है। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ने कहा कि एक अनुसूचित जाति को नेता जो जो मील मजदूर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच गया वह सामंती सोच और फासीवादी चरित्र की भाजपा को बर्दाशत नही हो रहा है। मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं तो उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जो भी होगा उसके चरित्र हत्या से लेकर हत्या तक का षडय़ंत्र भाजपा रचेगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news