धमतरी

धमतरी से कोंडागांव तक का रेल मार्ग मील का पत्थर साबित होगा-मरकाम
08-May-2023 4:04 PM
धमतरी से कोंडागांव तक का रेल मार्ग मील का पत्थर साबित होगा-मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मई।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने केंद्र सरकार द्वारा धमतरी से बोरई होते हुए कोंडागांव तथा जगदलपुर तक की नैरोगेज रेल मार्ग के सर्वे की अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है। विकास मरकाम ने कहा कि यह एक बहुप्रतिक्षित मांग है जो कि क्षेत्रवासियों द्वारा निरंतर की जा रही थी। विदित हो कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यानी 1944 से यह रेलमार्ग बंद और मार्ग विलुप्त हो चुका था। तभी से रायपुर से बस्तर के बीच रेल्वे कनेक्टिविटी ठप थी। जो अब पुन: प्रारंभ होने जा रहा है।

विकास मरकाम ने कहा केंद्र सरकार बस्तर और आदिवासी समुदाय को विकास के धारा में गतिशील करने के निरंतर प्रयास कर रही है। रेलवे कनेक्टिविटी से बस्तर राजधानी से जुड़ जाएगा। आवाजाही, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आदिवासी समाज को उत्थान के नए अवसर प्राप्त होंगे। विकास मरकाम ने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से बंद रेल मार्ग को प्रारंभ करने के नाम पर आदिवासियों को ठगते रहे। केंदीय बजट 2012-13 में इस लाइन को बनाने की बात करके ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विकास मरकाम ने धमतरी से कोंडागांव तक के रेलमार्ग बिछाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए  प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और इसके लिए प्रयास करने वाले पूरे भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। इस मार्ग को बस्तर के लोगों का जीवन बदलने वाला बताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news