रायपुर

जालंधर में जीत आप कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
13-May-2023 7:31 PM
 जालंधर में जीत आप कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 13 मई। जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने रायपुर राजधानी के पंचशील नगर में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि विगत 50 वर्षों से जालंधर कांग्रेस का गढ़ था। वहां भाजपा और कांग्रेस को पराजित कर आम आदमी पार्टी जीत की कगार पर है। पूरे पंजाब में भगवंत मान सिंह मुख्यमंत्री के नीतियों व केजरीवाल  के सिद्धांतों पर मुहर लगा है। जश्न के दौरान प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, सचिव उत्तम जायसवाल, लोकसभा प्रभारी विजय गुरबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, अनुषा जोसेफ, गोपाल साहू, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, डॉ प्रकाश ठाकुर, एमएस हैदरी, के एस नायडू, राज शर्मा, कलावती मार्को, नीरज चंद्राकर, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, गौरव सिंह, बी एम दुबे, हरमिंदर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, धीरज ताम्रकार, संतोष कुशवाहा, राशिद अली, प्रद्युम्न शर्मा, संजू सिंह, संकल्प दुबे, शंकर सिंह, विकास दास मानिकपुरी, महेंद्र बिसेन, सहित डॉ संदीप पाठक के दिल्ली के स्टाफ शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news