रायपुर

चंद पल ही सही छांव के...
14-May-2023 4:05 PM
चंद पल ही सही छांव के...

 तपिश से बेचैन शहर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई।
छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और गर्म हवाएं झुलसाने लगी है। शहर का सबसे व्यवस्तम चौराहा जयस्तंभ भी विरान होने लगा है।  मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री और बढऩे की संभावना है। रात का तापमान भी बढ़ेगा। 

रविवार को सुबह 9 बजे ही पारा 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, लेकिन 17 मई के बाद हवा की दिशा बदलने से मौसम में कोई बदलाव आ सकता है, जो तापमान में थोड़ी गिरावट लाएगा। 

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से अभी किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। 19 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।
मई माह में पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। इस कारण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब मौसम खुलने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं की वजह से उमस में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

चक्रवात हुआ कमजोर चक्रवात कमजोर पड़ते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। मई माह का दूसरा पखवाड़े बेहद गर्म भरा हो सकता है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तपिश अब काफी बढ़ गई है और गर्मी लगातार बढऩे लगी है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले 2 से 3 दिन तपिश और बढ़ेगी। गर्मी से किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस में और बढ़ोतरी हुई है।

शहर में अब गर्मी अपना सितम ढा रही है। लोग बेहाल हो रहे हैं और उनको अब आने वाले दिनों में गर्मी बढऩे की चिंता सताने लगी है। शनिवार को कवर्धा का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री तक पहुंचा है।

आने वाले दिनों में पारा और ज्यादा चढऩे की बात कहीं जा रही है। गर्मी से अब राहत किसी तरह से मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। पारा चढऩे के कारण दिन के समय लोग शहर की सडक़ों पर नजर नहीं आते हैं और दोपहर का सन्नाटा पसर जाता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news