रायपुर

पारा 42 डिग्री, लू के आसार
16-May-2023 7:20 PM
पारा 42 डिग्री, लू के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। प्रदेश में मई तीसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही राजधानी वासियों को गर्मी का अहसास होने लगा है। दो दिन के चढऩे के साथ ही गर्मी मेें भी इजाफ देखने को मिल रहा है। वहीं रात के तापमान में भी कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला है।  सोमवार को पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से आगे पहुंच गया। सक्ती में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यानी लू की स्थिति बन गई। बाकी शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की जानकारी दी है। स्थानीय प्रभाव या किसी तरह के सिस्टम का असर नहीं होने से शहरों में लू की स्थिति बन सकती है।

शहर में दिन में गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए गए। रायपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह बिलासपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जगदलपुर में 41.0, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जगदलपुर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, राजनांदगांव में भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पेंड्रारोड और अंबिकापुर ही ऐसे स्थान हैं, जहां 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रहा। पेंड्रारोड में 38.6 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news