धमतरी

पूर्व विधायक ने भाजपाइयों संग गौठानों का किया निरीक्षण
23-May-2023 7:16 PM
पूर्व विधायक ने भाजपाइयों संग गौठानों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल कुकरेल द्वारा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के गोधन न्याय योजना गौठान में हुए 1300 करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार को उजागर करने चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान के अन्तर्गत गाँव-गाँव के गौठान में पहुँच कर लोगों को भूपेश सरकार के नकामियो को बता रहे हैं।

वही केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा,स्वच्छ भारत,14 वां वित्त, 15 वां वित्त,डी.एम.एफ जैसे योजनाओं से पंचायत व गाँव के विकास के लिए राशि भेजी जाती है उसे भी गौठान के नाम पर भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार भारी भ्रष्टाचार कर रही है। जिससे गाँव के साथ अन्याय हो रहा है। भूपेश सरकार रोका-छेका की बात करतीं हैं लेकिन गाय सडक़ पर नजर आती है। भाजपाईयों ने ग्राम छुही, कुकरेल, सलोनी, माकरदोना, बनबगौद के गौठान में पहुँच कर हल्ला बोला।

चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, सरपंच महेश गोटा, महामंत्री अजय यादव,उपाध्यक्ष चन्द्रकला साहू, कोषाध्यक्ष मोहन दास मानिकपुरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, महामंत्री अजय ध्रुव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम यदु, सरपंच नरेश दीवान, सियाराम साहू, मोहित निषाद, टिकेश्वर साहू, शत्रुहन साहू, हेमलाल साहू, लक्ष्मी कांत साहू, सत्तु राम साहू, केश कुमार साहू, श्रीमती केशर बाई साहू, सरोज बाई साहू उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news