दुर्ग

समस्याओं को लेकर युवा मोर्चा का पानी में खड़े होकर प्रदर्शन
22-Jul-2023 3:53 PM
समस्याओं को लेकर युवा मोर्चा का पानी में खड़े होकर प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने, वार्ड-2, स्मृतिनगर के सामने सडक़ पर गड्ढा निर्मित हो गया था। इस गड्ढे पर पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया!

आए दिन क्षेत्र की जनता आम नागरिको स्कूली छात्र-छात्राओं को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है चोटिल होना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।  युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की कि नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी निंद में सोया हुआ है! निगम आयुक्त महापौर जनता की तकलीफों को अनदेखा कर रहे हैं!

जनता की परेशानी से इन्हे कोई सरोकार नहीं है! जोन-1 नेहरूनगर  के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 7 दिवस के भीतर समस्याओं के निराकरण करने का अल्टीमेटम दिया गया. अन्यथा भाजपा युवा मोर्चा उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में  जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मंत्री विजय जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, स्नेह शुक्ला, रूपराम साहू, जयप्रकाश यादव, संजय सिंह,  रितेश सिंह ठाकुर, जिला  सौरभ चटर्जी,  मोहनीष काले, राहुल झा, निखिल सोनी, नवीन सिंह, रितुराज शर्मा, शिवराम, धर्मेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय,  रोहित तिवारी, अभिषेक, गोलू यादव, प्रमिला सिंह, सरोज सिंह, उर्मिला उपाध्याय, ज्योति राव, भारती बेन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news