रायगढ़

सावन सोमवार पर सामूहिक रुद्राभिषेक
25-Jul-2023 3:47 PM
सावन सोमवार पर सामूहिक रुद्राभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 25 जुलाई।
सावन के तीसरे सोमवार को सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में यह दौर चलता रहा। कई स्थानों पर जलाभिषेक व महा रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। वहीं दादू भवन में भी शिव महापुराण के आयोजन के बीच सामुहिक रूद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन हुआ।

शहर के रामलीला मैदान दादू द्वारा भवन में पवित्र श्रावण सोमवार के अवसर पर महा रुद्राभिषेक किया गया। यहां बड़ी संख्या में जोड़ों ने हिस्सा लेकर सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया। शिवलिंग पर जल दूध चढ़ाकर भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा अर्चना की। इस मौके पर शहर के पंडित ब्रजेश्वर मिश्रा व अन्य विद्वान पंडितों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यह आयोजन संपन्न कराया।

उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के पावन अवसर पर यहां श्री नारायणी सेवा समिति के तत्वाधान में श्री शिव महापुराण का आयोजन हो रहा है। पिछले 5 दिनों से कथा व्यास महाराज जी द्वारा भगवान शिव की कथा सुनाई जा रही है। बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।  
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news