दुर्ग

सीमा सुरक्षा बल के दो अफसर सम्मानित
26-Jul-2023 3:21 PM
सीमा सुरक्षा बल के दो अफसर सम्मानित

दुर्ग, 26 जुलाई। रिसाली स्थित सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल विशेष संक्रिया छत्तीसगढ़ के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो अधिकारियों अनिल कुमार सिंह कमाण्डेंट, सेक्टर हेडक्वार्टर रायपुर और उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट, 47वीं वाहिनी सी. सु. बल को सराहनीय सेवा के लिए इन्दराज सिंह, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय, सी. सु. बल विशेष संक्रिया छत्तीसगढ़ द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेंट का जन्म बिहार के बक्सर जिले में हुआ। वर्ष 1993 में सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमाण्डेट के तौर पर ज्वाइन किया। अपने सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न सीमा क्षेत्रों पर रहकर अपनी सेवाए दी, जिसमें जम्मू कश्मीर, तुरा, मेघालय एवं सिलीगुडी प्रमुख है। अनिल कुमार सिंह, कमाण्डेंट 05 वर्षों तक एनएसजी में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत रहे। इन्हे ं30 वर्षों की सेवाकाल के दौरान विभिन्न अवसरों पर डीजीसीआर, आईजीसीआर तथा अन्य सम्मान प्रदान किये गये।

 उपेन्द्र राय, कमाण्डेंट का जन्म बिहार राज्य के बक्सर जिले में हुआ। वर्ष 1993 में सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमाण्डेट के तौर पर ज्वाइन किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news