दुर्ग

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजक ने मंडल संयोजकों की घोषणा की
26-Jul-2023 5:11 PM
भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  प्रकल्प की जिला संयोजक ने  मंडल संयोजकों की घोषणा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जुलाई।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, मदन वढाई की अनुशंसा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजक बानी सोनी ने प्रकल्प के मंडल संयोजकों की घोषणा निम्नानुसार की है- उत्तर पाटन मंडल - ए आर साहू (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर), गंजपारा सदर मंडल - शालिनी दिल्लीवार की नियुक्ति की है। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प में मंडल संयोजकों घोषणा पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिये समानता का माहौल बनाने का उद्देश्य लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। 

लोगों को अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कन्या भ्रूण हत्या भी गंभीर चिंता का विषय है, इस बुराई की समाप्ति के लिए जन जागरण आवश्यक है। मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रुप से चला रही है साथ ही इन्हीं सारे बिंदुओं पर कार्य करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बनाया है और दुर्ग जिले में इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री बानी सोनी को जिला संयोजक के रूप में नियुक्त करने के बाद प्रकल्प के कार्यों का लगातार विस्तार हो रहा है वर्तमान में मंडल संयोजकों की नियुक्ति के बाद इस प्रकल्प के कार्यों को और भी अधिक गति मिलेगी।

नवनियुक्त मंडल संयोजकों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में रमशिला साहू, अजय तिवारी, अल्का बाघमार, अमिता बंजारे, दिव्या कलिहारी, विद्या नामदेव, पूजा सिंह, हर्षा चंद्राकर, हीमा साहू, नरेश तेजवानी, देवनारायण चंद्राकर, ओमप्रकाश सेन, हेमा शर्मा, पुष्पा वर्मा, प्रतिभा देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, कुमारी साहू, डॉ. संध्या नगरिया, गौरी गुहा, मंजू यादव, शशि यादव, आशा यादव, कांति वर्मा, शितला ठाकुर, रीता देवी सिंह, उत्तरा साहू, उमाभारती साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news