रायगढ़

मूलभूत समस्याओं पर भाजपाईयों ने घेरा निगम कार्यालय
26-Jul-2023 8:06 PM
मूलभूत समस्याओं पर भाजपाईयों ने घेरा निगम कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार की दोपहर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत रायगढ़ में नगर निगम का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और विधायक, महापौर सहित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विकास कार्यो के नाम पर कमीशनखोरी तथा सडक़, बिजली, पानी जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर अपनी भडास निकाली। इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अनुराग सिंह सिंहदेव के अलावा पूर्व कलेक्टर व प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

यह रैली दोपहर को भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए नगर निगम पहुंची और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए निगम का घेराव किया किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के विकास कार्यो में कमीशन खोरी के अलावा वार्डो में बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के मामले में घोर अनिमितता बरत रही है। यह प्रदर्शन नगर निगम के पदाधिकारियों के खिलाफ थी जिसमें भाजपा नेताओं का मुख्य निशाना रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक थे। विधायक प्रकाश नायक सहित निगम महापौर जानकी काटजू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग सिंह सिंहदेव भी धरने में शामिल हुए। भाजपा के नेता का कहना था कि निगम के खिलाफ हल्लाबोल में उनका आरोप है कि शहर के विकास कार्यो के लिये कोई काम नही हो रहे हैं। साथ ही साथ केवल कमीशनखोरी चल रही है वहीं भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत आज निगम का घेराव किया गया है और मूलभूत समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news