धमतरी

12 जनजातियों को अजजा का दर्जा, जताया आभार
03-Aug-2023 6:59 PM
12 जनजातियों को अजजा का दर्जा, जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ के 12 जनजाति समुदाय के लगभग 72 हजार लोगों को संवैधानिक अधिकार मिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आभार व्यक्त किया है। महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा धमतरी ने बताया कि 70 वर्ष से मात्रात्मक त्रुटि के चलते इन वंचित वर्गों को आरक्षण व अधिकार नहीं मिल रहा था। इन वंचित अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और जनकल्याण में 12 जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति में मिलाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से केंद्र सरकार द्वारा पारित करने, राज्यसभा में कानून बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ की जनजाति समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है।

धनुहार, धनुवार, किसान, सौंरा, साओंरा, बिंझिया, भुनिया भुईयां, भुयां के साथ पाण्डो जनजाति के तीन संस्करण शामिल हैं।अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ समूचे छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन की ओर से भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक अच्छी पहल है जिसमें 12 जनजातियों को शिक्षा से रोजगार तक के लाभ मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने इस रचनात्मक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद गणों की विशेष तौर पर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

यह संख्या जरूर कम है लेकिन दर्शाती है कि सरकार जनजाति समुदाय के लोगों के हितों को लेकर कितनी संवेदनशील है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news