धमतरी

भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक आज
03-Aug-2023 10:13 PM
भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक आज

नगरी, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल की बैठक 4 अगस्त शुक्रवार को दोपहर एक बजे  शुक्लाभांठा में आयोजित है। उक्त बैठक में सिहावा विधानसभा के प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, मगरलोड मंडल के प्रभारी एवं जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा,मगरलोड मंडल के सह प्रभारी भीखम सेन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 बैठक में मगरलोड मंडल में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति सदस्य,  शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक मंडल के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य,  बी एल ए 2, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच, उपसरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

उक्त बैठक हेतु व्यवस्था प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा एवं देव कुमार बंजारे रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री रामायण सिन्हा एवं यवन साहू ने समस्त आमंत्रित कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news