धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अगस्त। केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बता कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाताओं को साधने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव-गांव में लाभार्थी सम्मेलन किया जा रहा है।
रविवार को ग्राम पंचायत बगौद में कुरूद भाजपा मंडल द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बूथ क्रमांक 115, 116,117 के पार्टीजनों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, शक्ति केंद्र प्रभारी मालकराम साहू ने मोदी सरकार की साढ़े नौ साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी को मुफ्त अनाज, जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, किसानों को सम्मान निधि देने वाली केन्द्र सरकार ने भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। देश और प्रदेश में विकास की गति बढ़ाने हमें आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए अभी से जुटना होगा तभी हम लक्ष्य साधने में सफल होंगे।
इस मौके पर सरपंच मीनाक्षी साहू, आदर्श चंद्राकर, ओलाराम साहू, शेषनारायण साहू, तोरणलाल साहू, घनश्याम चंद्राकर, जलेश्वर ध्रुव, रामकुमार साहू, विक्रम बंजारे, भारतेंदु चंद्राकर, सुनीता साहू, रुकमणी साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी ग्रामीण उपस्थित थे।