जशपुर

सौ से अधिक युवाओं का कांग्रेस प्रवेश
08-Aug-2023 4:09 PM
सौ से अधिक युवाओं का कांग्रेस प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 8 अगस्त।
सौ लोगों ने जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव और विधायक यू.डी. मिंज की अगुवाई में कांग्रेस प्रवेश किया है। विधायक ने गुलदस्ता दिया तो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सबका अभिवादन किया। जिलाध्यक्ष और विधायक ने कहा अगली बार कांग्रेस सरकार फिर से बनेगी। 

ज्ञात हो कि चुनाव के आते ही पार्टी में दल बदल का खेल शुरू हो जाता है। प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुकी है। कांग्रेस पूरी एक्शन मोड पर उतर गई है, और जिलाध्यक्ष ने पूरे विधानसभा में गोपनीय चर्चा कर सेंधमारी में लग गए हैं। जिले में पूरे प्रदेश के सबसे कम उम्र और ज्यादा राजनीति तजुर्बा माने जाने वाले जिलाध्यक्ष हैं। 

मनोज सागर यादव इस बात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह चुके हैं कि मनोज सागर सबसे कम उम्र का तेज तर्रार जिलाध्यक्ष है, और विपक्षी दलों का कमर तोडऩा अच्छे से जानता है, हालांकि इस बात से विधानसभा भर में हलचल हो गई है कि जिलाध्यक्ष सहित तीनों विधायकों ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में लगातार राजनीति में माहिर दो खिलाडिय़ों ने अपना खेल शुरू कर दिया है।

ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष मनोज सागर और विधायक यू.डी. मिंज की हाल ही में केराडीह क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं को कांग्रेस में प्रवेश कराने के बाद पूर्व विधायक और संसदीय सचिव पूर्व विधायक भरत साय के गढ़ को भेद कर 100 लोगों से अधिक को कांग्रेस में प्रवेश कराया है। सौ लोगों ने जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव और विधायक यू.डी. मिंज की अगुवाई में कांग्रेस प्रवेश किया है विधायक ने गुलदस्ता दिया तो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सबका अभिवादन किया । इनके कांग्रेस प्रवेश से भाजपा सदमे में है  बताया जा रहा है कि वहां के प्रमुख लोगों को पूर्व विधायक भरत साय और सांसद गोमती साय ने खूब समझाने की कोशिश की काफी दबाव भी बनाया गया, लेकिन यू.डी. मिंज की विकास और यू.डी. का भरोसा ने सबकी निगाहें पर लकीर खींच दी।

विधायक यूडी मिंज ने कहा कि आप विकास के साथ आइये विकास के साथ चलिए क्योंकि हमारा मकसद ही गांव गांव को विकास की राह पर जोडक़र रखना है। हमने जो भी किया हमारी सरकार हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो भी किया ओ आपलोगों के सामने है हमने किसानों के लिये, गरीबों के लिए, बड़े बीमारी का इलाज के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए कार्य किये हैं। 

जिलाध्यक्ष मनोज सागर ने कहा कि हम दुबारा सरकार में आ रहे हैं। आपलोगों की मेहनत का नतीजा था जो 2018 में हमारी सरकार बनी और हमने बहुत से कार्य कर दिखाया जो कार्य भाजपा के 15 साल में नहीं  हुए वो महज 4 साल में हो गए पहले की अपेक्षा गांव का भविष्य काफी सुधर गया है, और हमारी ताकत से दुबारा प्रदेश में सरकार बनानी है। आपलोगों की मेहनत सरकार बनाने में अहम होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news