धमतरी

भूपेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने संचालित कर रही जनकल्याणकारी योजनाएं - शरद
09-Aug-2023 4:02 PM
भूपेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने संचालित कर रही जनकल्याणकारी योजनाएं - शरद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 अगस्त।
बूथ चलो अभियान के तहत डाही जोन के ग्राम बोडऱापूरी में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भारी मतों से कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, जिला पंचायत सभापति एवं डाही जोन कांग्रेस प्रभारी कविता बाबर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू, जोन अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दयाराम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय प्रकाश शर्मा, शंभू चंद्राकर, सेक्टर अध्यक्ष गोकुल साहू, परसराम ध्रुव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश बाबर, डाही सोसायटी अध्यक्ष टीकाराम साहू उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम बूथ, सेक्टर, जोन कार्यकारिणी गठन की समीक्षा की गई एवं वार्ड स्तर पर भी युवा, महिला, पुरुष की टीम तैयार करने, निर्वाचन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए मतदाताओं को जोडऩे के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयो पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, वहीं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी अपने कुछ अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाने तीन काले कृषि कानून का प्रावधान लाते हैं, जिसके विरोध में न जाने कितने किसानों ने अपनी जान गंवाई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को किसानों की धान खरीदने से रोका जाता है, फिर भी हमारे किसानों की भुपेश बघेल सरकार 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदी करेगी। 

जिला पंचायत सभापति कविता बाबर ने कहा कि 15 साल के रमन राज के कुशासन के बाद 14 सीट में सिमट चुके भारतीय जनता पार्टी की स्थिति छत्तीसगढ़ में दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। 

भाजपा के तमाम हथकंडे छत्तीसगढ़ में नाकाम रहे। 2018 के चुनाव के दौरान धरमलाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे उसके बाद विक्रम उसेंडी फिर विष्णुदेव साय और अब भाजपा के सबसे निष्क्रिय सांसद अरुण साव को अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओ में घोर निराशा है जिसका कारण है कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 उपचुनाव हुए, 14 बड़े नगरीय निकायों सहित पंचायत चुनाव में भी भाजपा को करारी हार मिली। क्षेत्र के निष्क्रिय विधायक महोदया अपने कार्यकाल में सिर्फ लेने के अलावा और कोई काम नहीं किये है। 

केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में आन्दोल कर प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछने के बजाय राज्य सरकार को बदनाम करना बताता है कि भाजपा के नेताओं की स्थिति क्या है।
 कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू ने कहा कि कि आम जनता के भरोसे का पर्याय बन चुकी कांग्रेस सरकार और कांग्रेस संगठन बेहतर तालमेल से चुनावी मुकाबले के लिए तैयार है। एक तरफ छत्तीसगढ़ में जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी विधानसभा के 2-2 गांवों में ‘भेंट मुलाकात’ कर आम जनता से सीधे फीडबैक ले रही है वहीं आज बूथ स्तर पर भी संगठन के बड़े नेता पहुंचकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। 

ग्रामणी कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि भाजपा के लोग कहते फिरते है कि देश को आजादी 2014 के बाद मिली है और उनके नेता आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव मना रहे है. भाजपा के लोग व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी को ही ज्ञान का केन्द्र मानकर पूरी दुनिया में झूठ परोस रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मेघनाथ ध्रुव, भगत उइके, रामानुज मरकाम, बुधारू ध्रुव, समारु नेताम, सोमनाथ ध्रुव, सुशील कुमार ध्रुव, लोकेश कुमार ध्रुव, लोकेश यादव, राजकुमार ध्रुव, गांधी यादव, गेंदलाल पटेल, युकेश्वर सोनगात्र, चमारुराम ध्रुव, अरूण मानिकपूरी, आशाराम ध्रुव, नरसिंग निर्मलकर, भागी नेताम, गिरधारी नेताम, देशीराम ध्रुव, सेवाकराम उइके, सुलोचना ध्रुव, लीलेश्वरी, चुनेश्वरी ध्रुव, डोमन ध्रुव, गिरजा बाई, चित्ररेखा ध्रुव, पूनाबाई ध्रुव, देवश्री ध्रुव, संतोषी यादव, देवकुमारी, सावित्री पटेल, देवकीबाई ध्रुव, गीताबाई ध्रुव, सुखवती, शुशीला बाई, भगवन्तिन ध्रुव, कचरी बाई हीरा बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news