धमतरी

संसद घेर दिल्ली से लौटे युकांईयों ने किया संघर्ष का ऐलान
10-Aug-2023 4:23 PM
 संसद घेर दिल्ली से लौटे युकांईयों  ने किया संघर्ष का ऐलान

कुरुद, 10 अगस्त। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के बुलावे पर संसद घेरने दिल्ली गए युकांईयो ने  वहां मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।   भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव में कुरूद विधानसभा से जिला युकांध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी  विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, उपाध्यक्ष भारतभूषण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू शामिल हुए।

दिल्ली से लौट कर युकां नेताओं ने बताया कि संसद घेराव के दौरान मोदी सरकार के इशारें पर दिल्ली पुलिस ने अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित हम सभी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हमने डरने की बजाए देश में हिंसा और नफऱत फैलाने वाली ताकतों के साथ संघर्ष और तेज़ करने का संकल्प लिया है। लोकतंत्र की रक्षा में सडक़ से संसद तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली की गद्दी पर फिर से कांग्रेस वापस आएगी और यह काम युवा कांग्रेस के साथी करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news