जशपुर

साव ने दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का किया अनावरण
14-Aug-2023 8:49 PM
साव ने दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का किया अनावरण

जशपुर, 14 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने जशपुर प्रवास पर ग्राम गोरिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का अनावरण किया।

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि स्व. जूदेव जी छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए धर्मवीर हैं। उन्होंने जीवन भर हिन्दू समाज के लिए कार्य किया। आदिवासी क्षेत्रों में लगातार उनका प्रवास होता था। मिशनरी उनसे भयभीत थे। मिशनरियों के द्वारा चलाये जा रहे धर्मांतरण गतिविधियों में लगाम लगाने का कार्य जूदेव जी ने किया।

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियां बढऩे लगी है। कवर्धा की घटना हम सबने देखा है। रायपुर में भी सनातन धर्म का वाहक भगवा झंडे का अपमान इस कांग्रेस सरकार में हुआ।

ईसाई मिशनरियों को खुली छूट इस सरकार ने दे दिया है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अब सरगुजा में, बस्तर में, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी खुलेआम मतांतरण का खेल चल रहा है।

साव ने कहा कि गौ सेवकों पर इस सरकार के द्वारा गलत कार्रवाई की जाती है। धर्म सेवकों को भूपेश बघेल गुंडा कहते हैं। हिन्दू संगठनों के द्वारा धर्मान्तरण रोकने पर उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर करवा दी जाती है। धर्मांतरण की आग में आज बस्तर संभाग जल रहा है। मतांतरित लोग मूल आदिवासियों के हक को छिनने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में जब इन मिशनरियों का विरोध किया जाता है। इन सरकारी शुभ चिंतक सक्रिय हो जाते हैं। स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के सपनों को औऱ कार्यों को हम आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। घर वापसी का कार्य सतत जारी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news