धमतरी

श्रवण मरकाम का हुआ जोरदार नागरिक अभिनंदन
20-Aug-2023 9:56 PM
श्रवण मरकाम का हुआ जोरदार नागरिक अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 अगस्त। सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को पुन: भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया जैसे ही घोषणा हुई सभी कार्यकर्ताओं युवाओं और महिलाओं में एक उमंग प्रवाहित हो गया। बजरंग चौक नगरी में बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ जोरदार उनका स्वागत किया गया और श्रवण मरकाम के साथ सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार का भी बहुत स्वागत किया गया। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में श्रवण मरकाम जी के साथ सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराज कमल चंद्रभंज देव भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार का भी जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा जिला महामंत्री प्रकाश बैस जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, रवि शंकर दुबे, कमल डागा, रामगोपाल साहू, मोहन नाहटा, हुमित लिमजा, प्रतिमा देवांगन नंद यादव हृदय साहू भवानी यादव दुर्गा साहू बलजीत छाबड़ा सुरजोतीन साहू सती मरकाम सुलोचना साहू, राजेन्द्र नायर, अशोक संचेती, वामन साहू अजय यादव चंद्रकला साहू अकबर कश्यप राकेश चौबे, राजेश गोसाई निखिल साहू ईश्वरी नेताम सहित चारों मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news