धमतरी

जयंती पर कांग्रेसियों ने किया राजीव को याद
21-Aug-2023 3:30 PM
जयंती पर कांग्रेसियों ने किया राजीव को याद

कुरुद, 21 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देशहित में किये गए उनके कार्यों को याद किया।

 रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, सुमन साहू,जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू आदि कांग्रेसी नेताओं ने स्व.गांधी को आधुनिक भारत का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम्प्यूटर क्रांति के माध्यम से देश को डिजिटल इंडिया बनाने, पंचायती राज जैसे कई सहासिक फैसले लिए, जिसके चलते आज हमारा देश इस ऊंचाई पर खड़ा है।  इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय व आभार प्रदर्शन ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने किया।

 इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर, राजकुमारी दीवान, सेवकराम तारक, सन्तोष साहू, उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी, बालकिशन केला, तारेंद्र साहू, उमाशंकर साहू, लव चन्द्राकर, पंकज जोशी, बसंत नगारची, खोमन रात्रे, मनोज भतपहरी, योगेश साहू, होमेश्वर, अशोक, तुलसी साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news