धमतरी

दुगली पहुंच कांग्रेसियों ने राजीव को किया नमन
21-Aug-2023 8:26 PM
दुगली पहुंच कांग्रेसियों ने राजीव को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 अगस्त। भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजीव ग्राम दुगली पहुंच कर कांग्रेसियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कार्यकर्ताओं से कहा स्व. राजीव गांधी काग्रेस पार्टी के आदर्श हैं आज डिजिटल व पारदर्शिता राजीव गांधी की देन है। ज़हां राजीव गांधी हमेशा गरीब व समान्य वर्ग के हित में ही कार्य करते थे।

आज ग्राम दुगली राजीव ग्राम के नाम से प्रसिद्ध है। जो देश के प्रधान मंत्री होते हुए कमार परिवार के यहां आकर भोजन किया साथ ही यह जाना की साधारण,गरीब वर्ग के लोग किस तरह जीवन यापन करते हैं। उनकी जीवन शैली क्या है। और उसी आधार पर उनके लिये कार्य योजना भी संचालित है। यही कारण है की आज भी, कमार परिवार राजीव गांधी को आदर्श मानते हैं। वर्तमान सरकार,भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव न्याय योजना चलाकर राजीव जी के आदर्शो पर चल रहे हैं। जो आज पूरे छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाली की जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आने वाले समय में आम मजदूर,समान्य वर्ग किसान और मजबूत होगें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे,लखन लाल ध्रुव,भानेन्द्र ठाकुर, भूषण साहू, शिव परिहार, निकेश ठाकुर, राघवेंद्र वर्मा,कमलेश मिश्रा,भरत निर्मलकर, टेश्वर ध्रुव, जावेद मेमन, सचिन भंसाली, अनूप वट्टी, पिंकी यदु, रमाकांत तिवारी, रामेश्वर मरकाम, अनूप यादव, रतेश्वर नेताम, नदीम अली, सोनू चौहान, प्रमोद कुंजाम, रूपेश साहू, गीतेश साव, अभिषेक बंजारे, विकास ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news