धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 अगस्त। कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूर्व विधायक सिहावा अम्बिका मरकाम, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम ने बेलर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैलाश प्रजापति के निवास पहुंच कर सिहावा विधानसभा से दावेदारी का आवेदन सौंपा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलेश मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के उपाध्यक्ष जावेद मेमन, वरिष्ठ कांग्रेसी दउवा लाल देवांगन,शिव सिंह परिहार,असकरण पटेल, सुभाष साहू,नरेश छैदेहा,जितेन्द्र ध्रुव, सोहन चतुर्वेदी,कुलदीप साहू, युवा कांग्रेस के विस अध्यक्ष सोनू चौहान, आदित्य ठाकुर, अभिषेक बंजारे, वीरेन्द्र निर्मलकर, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित कांग्रेसी जन उपस्थित थे।