महासमुन्द

भाजपा महिला मोर्चा ने ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों को बांधी राखी
29-Aug-2023 2:24 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों को बांधी राखी

महासमुंद, 29 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद ने ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने लगभग 50 ऑटो रिक्शा चालकों को भाई बनाकर रक्षा का वचन लिया। श्रीमती साहू ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा चालकों की बड़ी भूमिका होती है। अपनी आजीविका का कार्य करते हुए भी महिला सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन पर होते हैं। रिक्शा चालक जिम्मेदारी पूर्वक महिलाओं को उनके घर, गंतव्य तक पहुंचाते हैं। महिलाओं की सुरक्षा में देश के ऑटो चालकों की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, कौशल्या बंसल, हुलसी चंद्राकर,प्रीति सोनी,भगवती करकसे, हेमकांती देवांगन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news