रायपुर

श्याम नगर में हत्या, गैंगवार की आशंका, आरोपी गिरफ्तार
30-Aug-2023 5:57 PM
श्याम नगर में हत्या, गैंगवार की आशंका, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अगस्त। राजधानी में बीती आधी रात को एक युवक की हत्या  कर दी गई । चाकू से गोदकर की हत्या की गई।आपसी रंजिश के चलते श्याम नगर कपूर होटल के पास नीरज नंदा उर्फ पतलू की चाकू और लाठी से पीटकर की हत्या की। हमलावर को आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक पुराना चाकूबाज बताया गया है। पुलिस सूत्र  गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं कर रहे। घटनास्थल तेलीबांधा थाना इलाके  का बताया गया है।

पुलिस की विग्यप्ति - थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर में  गुरुवार रात नीरज नंदा पिता विजय नंदा उम्र 24 वर्ष की हत्या श्याम नगर निवासी राजेंद्र राजपूत उम्र 35 वर्ष ने कर दी। मृतक और आरोपी पूर्व में दोस्त थे। 2 माह पूर्व आरोपी की मुंह बोली बहन से मृतक प्रेम विवाह किया था तबसे दोनो के बीच दूरी बढ़ गई, और एक-दूसरे के दुश्मन से हो गए। इसी रंजिश पर कल रात उनके बीच वाद विवाद हुआ। उसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए, आधी रात बाद करीब डेढ़ बजे राजेन्द्र और साथी कपूर होटल के पास पहुंचे और नीरज को बुलवाया।

 पहले उसके साथ हाथ, मुक्का, लाठी से मारपीट की गई और फिर राजेन्द्र ने अपने पास रखे चाकू से घायल नीरज पर हमला किया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख राजेन्द्र और साथी फरार हो गए।  पहट को मिली सूचना पर तेलीबांधा पुलिस ने घटनास्थल से पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेजा।

पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि राजेंद्र राजपूत ने निराज की हत्या कर दी। राजेन्द्र के घर वालों से पूछताछ की गई। घटना के बाद से फरार राजेन्द्र सिंह को पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर 302 का मामला दर्ज किया है। और घटना में शामिल उसके साथियों की तलाश चल रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news