रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर। कबीर नगर टाटीबंध इलाके में नशे का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आसपास अंतरराज्यीय ट्रासपोर्ट और हाइवे किनारे ट्रकों में सप्लाई हो रहा है नशे का सामान। गांजा,चरस हेरोईन राजधानी लाकर खपाया जा रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई के बाद अब तस्कर कम मात्रा में टिटठे और पुडिया के शक्ल में लाकर खपा रहें है। जानकारों के अनुसार नशे का सामान पंजाब से लाना बताया जा रहा है। ऐसे ही मामले में पुलिस ने रविवार को कबीर नगर इलाके में हेरोईन के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर निशान सिंह संधू के कब्जे से 15.12 ग्राम हेरोईन जप्त किया है। जप्त हेरोईन की कीमत 151000 रूपए बताई जा रही है। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी हीरापुर क्षेत्र के पास जांच के दौरान हेरोईन चिट्टा मादक पदार्थ मिला है। बताय जा रहा है कि हिरोईन जैसे मादक पदार्थ पंजाब से सप्लाई हो रहा है। पंजाब से आने वाले ट्रकों में हेरोईन की तस्करी की जा रही है और छत्तीसगढ़ ओडि़सा जैसे प्रदेशों में इसे खपाया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ नारकोटिक्स 21बी, 29 के तहत अपराध दर्ज कार्रवाई की है। वहीँ आरोपियों से सामान की कहाँ से लाया गया इसके तार कहां से जुड़े है उसकी पूछताछ की जा रही है। तीनों आरोपी वांटेड लिस्ट में शामिल।
आरोपी: निशांत सिंह संधू उम्र 24 साल पता फ्लेट नम्बर 501 बालाजी ग्रीन सिटी सोनडोंगरी, गुरुचरण सिंह उर्फ चन्ना, मलकीत सिंह उर्फ चिंटू।