रायपुर

मानसून विदा, रायपुर और आसपास अभी और होगी बारिश
25-Sep-2023 4:54 PM
मानसून विदा, रायपुर और आसपास  अभी और होगी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की  दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से आज विदाई हो गई ।मानसून विदाई की रेखा नोखरा, जोधपुर, बाड़मेर तक है।वहीं रायपुर और आसपास मौसम बारिश वाला बना हुआ है। जो अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा। क्योंकि 29 सितंबर को अंडमान की ओर से बंगाल की खाड़ी के लिए एक तूफान आगे बढ़ रहा है। अगले तीन घंटों के दौरान सरगुजा से लेकर कोंडागांव तक गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। राजधानी, और आसपास बादलो की गरज शुरू हो गई है। 

वेदर बुलेटिन के अनुसार एक ऊपरी हवा का  चक्रवात  दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिम असम तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थित चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण से दक्षिण कोकण तक 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल  26 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news