महासमुन्द

दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, जुर्माना भी
04-Jan-2024 3:28 PM
दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, जुर्माना भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जनवरी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका ने फिर से अभियान छेड़ दिया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के निर्देश पर बुधवार को पालिका टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की। टीम ने शहर के किराना दुकानों और गोलबाजार स्थित करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माने के तौर 600 रुपए वसूल किए। कुल 3 दुकानदारों के खिलाफ  कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधित होने के बावजूद स्वच्छता तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का उपयोग अभी भी कुछ लोगों द्वारा चोरी.छुपे किया जा रहा है। जिसके ख़िलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे द्वारा पालिका अधिकारियों को दिया गया। आदेश के परिपालन में  क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण के उप अभियंता एस के चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों ने नगर में अलग.अलग इलाकों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक रखने वाले दुकानों और लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पालिका की टीम द्वारा व्यापारियों और आमजन को प्लास्टिक के उपयोग की जगह कपड़े का थैला या जूट से बने थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के उप अभियंता एस के चौधरी ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए प्लास्टिक की जगह कपड़े से निर्मित या जूट के थैले का प्रयोग करें और पर्यावरण को बचाएं तथा आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देने में सहयोग करें। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news