जशपुर

अध्यक्ष असीम खलखो-सचिव अरविंद सागर
06-Feb-2024 2:25 PM
अध्यक्ष असीम खलखो-सचिव अरविंद सागर

जनता यूनियन की संभागीय कार्यकारिणी गठित

जशपुरनगर, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अंबिकापुर क्षेत्र के तत्वावधान में संभागीय शाखा जशपुर का गठन 3 फरवरी को डिवीजन ऑफिस प्रांगण जशपुर में प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष यतीन्द्र गुप्ता तथा चुनाव अधिकारी मोहम्मद हनीफ खान की निगरानी में विशिष्ट अतिथि आर एस यादव, पत्थलगांव सम्भाग के अध्यक्ष प्रमोद कुजूर, सचिव विनोद खलखो, संगठन मंत्री धर्मविजय मिंज, उपाध्यक्ष रिजवान उल हक एवं जशपुर सम्भाग के लगभग 50 कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सभा के प्रथम चरण में क्षेत्रीय अध्यक्ष यतीन्द्र गुप्ता ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संगठन एवं कार्यों की जानकारी दी। जे पी पटेल, हनीफ खान, प्रमोद कुजूर ने संगठन से जुडऩे के लाभ और अधिकार बताए तथा प्रत्येक कर्मचारी को संगठन के साथ मिलकर चलने का आह्वान किया।

संरक्षक में कांति यादव (जशपुर), सुरिजबली (बगीचा), अध्यक्ष असीम खलखो जशपुर, उपाध्यक्ष रावेंद्र पटेल (बगीचा), अदिति सोनी (जशपुर), सचिव अरविंद सागर जशपुर, सहसचिव भारत सिंह ठाकुर बगीचा, प्रियंका तिर्की जशपुर, कोषाध्यक्ष नीतू सोनी जशपुर, संगठन सचिव आनंद बेक लोदाम, प्रचार सचिव प्रदीप यादव जशपुर,  कार्यालय सचिव नीता प्रीति मिंज जशपुर।

कार्यकारिणी सदस्य- अमित भगत मनोरा,  सुनील भगत दुलदुला, असुंता किंडो, कुनकुरी, अनुरूपा रोस टोप्पो, बगीचा, यशवंत लकड़ा जशपुर,  रजनी खाखा, जशपुर,  सम्हन दास बगीचा, जालेश्वर चंद्रा बगीचा, दिलीप राम, बगीचा, अजय चौहान मनोरा, राकेश कुजूर कुनकुरी, लक्ष्मण मिंज सन्ना,  साबू साय जशपुर।

इस संभागीय आम सभा में जशपुर सहित कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला, सन्ना, मनोरा, लोदाम आदि स्थानों से अनेक कर्मचारी साथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा के दौरान जशपुर संभाग के लगभग 25 कर्मचारियों ने जनता यूनियन की स्थाई सदस्यता ग्रहण की। कर्मचारियों की ओर से कुछ मांग एवं समस्याएं भी प्राप्त हुई हैं। 
जिनका शीघ्र निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news