रायपुर

रायपुर के कारखानों में तीन साल में 182 दुर्घटना, 98 श्रमिकों की मौत
22-Feb-2024 3:57 PM
रायपुर के कारखानों में तीन साल में  182 दुर्घटना, 98 श्रमिकों की मौत

श्रम मंत्री का जवाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
रायपुर जिले में पिछले तीन साल में विभिन्न कारखानों में कुल 182 दुर्घटनाएं हुई है। इन दुर्घटनाओं में 98 श्रमिकों की जान गई है। यह जानकारी श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

भाजपा सदस्य अनुज शर्मा ने जानना चाहा कि रायपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न दुर्घटनाओं में पिछले तीन साल में कितनी दुर्घटनाएं हुई है? इसके जवाब में श्रम मंत्री ने बताया कि रायपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कारखानों में पिछले तीन साल में 182 दुर्घटनाएं हुई है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में 98 श्रमिकों की जान गई। एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि संचानालय औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दुर्घटनाओं की जांच के उपरांत सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों के उल्लंघन के लिए अभियोजन प्रकरण श्रम न्यायालय में दायर किए गए हैं। 

श्रम मंत्री देवांगन ने बताया कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जांच अधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक जानकारी उपलब्ध करा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। कारखाने का सेफ्टी ऑडिट भी समय-समय कराया गया है। श्रमिकों को जागरूक करने, और उनके कार्यस्थलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन भी हर साल 4 मार्च को कराया जाता है। सुरक्षा दिवस मनाने की प्रक्रिया में कारखानों में श्रमिकों के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा संगोष्ठी, सुरक्षा फिल्म आदि का कार्यक्रम कराया गया है। यही नहीं कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षित करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त हो इसके लिए प्रयास किया जाता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news