महासमुन्द
आत्मानंद स्कूल में न्योता भोज
08-Mar-2024 3:56 PM
महासमुंद, 8 मार्च। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कक्षा 9 वीं के छात्रों को संस्था के प्राचार्य एवं स्टॉफ ने शासन के आदेशानुसार न्योता भोज कराया।
इस अवसर पर प्राचार्यअमी रूफस, प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी.आर. टांडेकर, प्रियंका पीटर, शिवा कोटेश्वरम्मा, विकास यादव, मितेश शर्मा, आकांक्षा भोई, नेहा सिंह, आकांक्षा भोई, रौनक अग्रवाल, श्रुति श्रीवास्तव, अंशूमाला बारिक, ऋतुराज देवांगन, अंजू चन्द्राकर, अंजली कहार, प्रखर साहू, पूर्णिमा चन्द्राकर, तृषा शर्मा, रवि कुमार ठाकुर, मदनलाल कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, विन्देश्वरी जोशी, तेजेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।