धमतरी
नगरी, 29 अप्रैल। लोकतंत्र के महापर्व पर बिरगुडी निवासी लादूदेवी गोलछा 86 वर्ष चिलचिलाती धूप एवं गर्मी में अपने चार पीढ़ी के साथ राष्ट्रहित में मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे। बेटा-बहू किरण देवी गोलछा, पौत्र चिराग गोलछा, पौत्र वधू प्रीति गोलछा और नन्हा मोक्ष गोलछा जो उनके साथ मतदान केंद्र तक पहुंचा।
सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने गट्टासिल्ली में किया मतदान
नगरी, 29 अप्रैल। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आने वाले भविष्य में देश के नागरिकों के न्याय के लिए अपने गृह ग्राम गट्टासिल्ली मतदान केंद्र में जा कर वोट किया। विधायक ने इस बार कांग्रेस की जीत से देश के लिए न्याय के जीत होने की बात कही। वहीं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य मतदाताओं के प्रति अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट करने के लिए आभार व्यक्त किया।