धमतरी

विधायक अम्बिका ने कार्यकर्ताओं संग बोरे बासी खाई
02-May-2024 2:33 PM
विधायक अम्बिका ने कार्यकर्ताओं संग बोरे बासी खाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 2 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विधायक निवास नगरी में सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने श्रमिकों के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बोरे बासी खाई।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्ववर्ती भूपेश शासनकाल में श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाता था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी दिवस मना कर बोरे बासी खाई।

विधायक अम्बिका मरकाम ने कहा कि बोरे बासी मेहनतकश मजदूरों भाइयों  - बहनों का प्रमुख भोजन है। आज का दिन श्रमिकों के सम्मान का दिन है इसलिए उनके श्रम का सम्मान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं संग बोरे बासी खा कर उसका आनंद उठाया।

श्रीमती मरकाम ने कहा कि बोरे बासी खाने से हमारे शरीर की थकान दूर होती है, विटामिन और ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी भानेन्द्र ठाकुर, राघवेंद्र वर्मा, निकेश ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री सचिन भंसाली, पार्षद टिकेश्वर ध्रुव, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाण्डेय, सलीम खान, मनोज गुप्ता, कुंज बिहारी देव, युवा कांग्रेस के सिहावा विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान, महिला कांग्रेस से तमेश्वरी साहू, अनुसुइया साहू, सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news