दुर्ग

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल
07-Jul-2024 3:11 PM
कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जुलाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा 8 जुलाई को धरना प्रदर्शन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई। राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गयी है तथा प्रदेशभर में बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आमजनता एवं किसान परेशान है। विद्युत दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिला, नगर/ब्लाक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है। धरना/प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाये गये विद्युत दर को वापस लिये जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आमजनता सहित किसान भाईयों को राहत पहुंचाये जाने की मांग की जायेगी।

अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि आज बेतहाशा विद्युत बिल में बढ़ोतरी की गई है। यह दिशाहीन सरकार है। इन्हें जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार ने जनता की हितों की रक्षा के लिए बहुत सी योजनाओं को लागू किया जिस राजनीतिक द्वेष पूर्ण भावना के चलते बंद कर दिया गया। श्री वोरा ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में भी बहुत से लंबित कार्य हैं जिसकी अनदेखी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अधिक संख्या में समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है एवं प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा की सरकार को बताना जरूरी है कि कांग्रेस सदैव ही जनहित के मुद्दे पर सडक़ की लड़ाई लड़ती आई और आज भी हम जनता के साथ हैं। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू, परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महिप सिंह भुवाल, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा, संजय धनकर, सनी साहू, अनीश राजा, आनंद देव ताम्रकार, गौरव उमरे उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news