राजनांदगांव

आकार ले रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं
28-Sep-2024 3:46 PM
आकार ले रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं

क्वांर नवरात्रि की तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 सितंबर। अगले माह 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर है। मूर्तिकारों के हाथों मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकार ले रही है। शहर के प्रमुख मूर्तिकार प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं। दो-तीन माह पूर्व मूर्तिकार प्रतिमाओं के लिए एडवांस बुकिंग लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। शहर में मां दुर्गा की स्थापना के लिए पंडाल सजने लगे हैं। इधर देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की तैयारी की जा रही है। क्वांर नवरात्रि में शहर में गरबा का भी आयोजन होगा। वहीं अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

धर्म-कर्म से जुड़े समितियों की ओर से नई तरीकों साजो-सजावट की जा रही है।  वहीं पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए समितियों की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। जस सेवा समिति भी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं।

 शहर में क्वांर नवरात्रि पर्व को परंपरागत रूप से मनाने समितियों की ओर से शहर में चंदा एकत्रित किया जा रहा है। समाजसेवियों और दानदाताओं से समितियों की ओर से रसीद बुक काटकर चंदा जुटाया जा रहा है।  आगामी 3 अक्टूबर से क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरूआत होगी। नवरात्र के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों और पैदल यात्रियों की सेवा सत्कार के लिए समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन विशाल पंडालों को लेकर व्यवस्था में जुट गया है। 

इस बीच मूर्तिकारों ने बुकिंग के तहत देवी प्रतिमाओं की साज-सजावट शुरू कर दी है। मूर्तिकारों के पास छोटे से लेकर विशाल ऊंचाई वाली मूर्तियों का भी आर्डर है। ग्रामीण इलाकों से मूर्तिकारों को अच्छे आर्डर मिले हैं। शहर समेत अन्य क्षेत्रों से देवी मूर्तियों की खरीदी के लिए एडवांस बुकिंग लेकर मूर्तिकार प्रतिमा की अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं।

शारदीय नवरात्रि पर्व का आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक जिलेभर में भक्तिमय माहौल रहेगा। मंदिरों में आस्था की लौ जलेगी। इस साल विशेष पूजा के लिए भी मंदिरों में व्यवस्था की गई है।

प्रथम दिवस, पंचमी और अष्टमी में मंदिरों में विशेष पूजा के लिए बुकिंग भी की गई है। मां बम्लेश्वरी के अलावा जिलेभर के बड़े देवी मंदिरों में क्वांर नवरात्रि को लेकर तैयारी पूर्ण हो गई है। करेला स्थित भवानी मंदिर, सिंघोला की मां भानेश्वरी मंदिर और स्थानीय शीतला मंदिर में भी जोत कलश की स्थापना की गई है। अन्य मंदिरों में भी तैयारी करते समितियों द्वारा भक्तों की मांग पर धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे। नौ दिनी पर्व होने के कारण मां दुर्गा की विशेष आराधना की जाएगी। सुबह-शाम विशेष आरती में शामिल होने के लिए लोग पहुंचेंगे। इस तैयारी के साथ मंदिरों में खास बंदोबस्त किया जा रहा है। शहर समेत जिलेभर के अन्य इलाकों के प्रतिमा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तिमय माहौल में स्थापित की जाएगी। जिससे जिलेभर के अलग-अलग इलाकों में भक्तिमय माहौल रहेगा। वहीं  मंदिरों में भी ज्योति कलश की जलाएंगे। जिसकी तैयारी जारी है।

 नवरात्र से शुरू होंगे शुभ कार्य

आगामी 3 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही शुभ कार्यों का आयोजन भी शुरू हो जाएगा। इधर पितृपक्ष के चलते शुभ कार्य वर्तमान में नहीं हो रहे थे। ऐसे में  पितृपक्ष के समाप्त होने के दूसरे दिन 3 अक्टूबर  को माताजी की भक्ति का दौर शुरू हो जाएगा। पर्व को लेकर लोगों व समितियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं पंडालों व मंदिर समितियों के सदस्यों द्वारा पर्व की तैयारियों को लेकर पखवाड़ेभर से तैयारियां प्रारंभ की गई थी, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news