राजनांदगांव

डीए और एरियर्स बढ़ाने की मांग, हड़ताल पर रहे नांदगांव के सैकड़ों कर्मी
27-Sep-2024 3:40 PM
डीए और एरियर्स बढ़ाने की मांग, हड़ताल पर रहे नांदगांव के सैकड़ों कर्मी

छग कर्मचारी संघ के आह्वान पर शिक्षक, स्वास्थ्य और अन्य महकमे के कर्मी एकजुट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर।
केंद्र के समान डीए और एरियर्स बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले के सैकड़ों कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर रहे। 

बड़ी तादाद में हड़ताल में शामिल होकर कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय दिया। फेडरेशन का आरोप है कि लंबे समय से कर्मचारियों के डीए में वृद्धि नहीं की गई है और एरियर्स भी नहीं दिया गया है। स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थित फ्लाई ओवर के नीचे आज फेडरेशन द्वारा हड़ताल किया गया। फेडरेशन का दावा है कि मोदी की गारंटी भाजपा के घोषणा पत्र में तैयार किया गया था। जिसमें केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एरियर्स सहित एक जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ व 50 प्रतिशत डीए स्वीकृत करने का उल्लेख किया गया था। राज्य में सत्तासीन होने के बाद से अब तक कर्मचारियों की मांगों का अनसुना किया गया। सरकार के रवैये के खिलाफ फेडरेशन से जुड़े 110 संगठनों ने आज हड़ताल का रूख किया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, राजस्व समेत अन्य महकमे के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इधर हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। जिला कार्यालय के सामने हड़ताल के दौरान सतीश ब्यौहरे, संदीप तिवारी, पीआर झाडे समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।

हड़ताल के चलते परीक्षा स्थगित
इधर हड़ताल के चलते तिमाही परीक्षा पर भी इसका असर साफ नजर आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को स्कूलों में आयोजित तिमाही की परीक्षा को स्थगित कर आगामी दिनों कर दिया गया है। 

ऐसे में परीक्षा की तैयारी जुटे विद्यार्थियों ने तय समय पर स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूलों में हड़ताल के चलते उनकी परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि कल शनिवार को प्रस्तावित परीक्षा निर्धारित समय और विषय की होगी। हालांकि आज शुक्रवार को होने वाली परीक्षा के स्थगित होने से परीक्षार्थियों को उक्त विषय की परीक्षा के लिए और समय मिल गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news