राजनांदगांव

पेयजल समस्या से दूर नहीं, पति संग महिला पार्षद का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
27-Sep-2024 3:44 PM
पेयजल समस्या से दूर नहीं, पति संग महिला पार्षद का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर।
शिवनाथ नदी के तट पर बसे मोहारा वार्ड की महिला पार्षद ने पेयजल की समस्या को दूर नहीं करने से नाराज होकर पति संग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। पार्षद सरिता प्रजापति द्वारा पति अवधेश प्रजापति के संग शुरू किए गए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को कांग्रेस के अन्य पार्षदों ने समर्थन दिया है।

पार्षद पति का कहना है कि जिस वार्ड के जरिये समूचे शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है, वहीं वार्ड सालों से पानी की समस्या का सामना कर रह है। स्थानीय वार्डवासियों के समर्थन से पार्षद के पति ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले प्रशासन को सूचित कर दिया था। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के संबंध में पार्षद पति ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से निगम के अफसरों द्वारा वार्ड की मूलभूत समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। निगम आयुक्त भी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। 

ज्ञात हो कि मोहारा वार्ड जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐसे में यह वार्ड पेयजल समस्या से जूझ रहा है। पार्षद पति ने प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था। भूख हड़ताल को समर्थन देने पार्षद विनय झा, शरद पटेल समेत अन्य लोग पहुंचे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news