राजनांदगांव

अभिषेक सिंह ने विभिन्न पीडि़तों को सहायता राशि प्रदान की
28-Sep-2024 3:49 PM
अभिषेक सिंह ने विभिन्न पीडि़तों को सहायता राशि प्रदान की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 सितंबर। सुरगी सडक़ दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय अनुज साहू के परिजनों को भी सहायता राशि प्रदान की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व राजनांदगांव से सुरगी मार्ग के जर्जर होने पर दुर्घटना का शिकार हुए स्व. अनुज साहू के परिजनों को भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के स्वेच्छा अनुदान से एक लाख रुपए का चेक पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने परिजनों को सौंपा। उनकी धर्मपत्नी कुमारीबाई साहू एवं सरपंच आनंद साहू के साथ-साथ ग्रामीणों में भी डॉ. रमन सिंह को साधुवाद व्यक्त किया। इसी तरह से चिखली निवासी मोहनलाल निषाद को कैंसर पीडि़त होने पर  50 हजार की राशि का चेक सौंपा गया। इसी तरह से हरदी वार्ड के विदेशी यादव, महेश निषाद, लोकेश्वरी यादव पत्नी स्व. शिवेंद्र यादव, पार्वती साहू पति स्व. गोपी साहू को भी आर्थिक मदद के रूप में चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, सुरगी सरपंच आनंद साहू, हकीम खान, चंद्रकृत साहू, सतानंद साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news