सरगुजा

कांग्रेसियों ने गांधी, शास्त्री को किया याद
03-Oct-2024 8:02 PM
कांग्रेसियों ने गांधी, शास्त्री को किया याद

अंबिकापुर, 3 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कार्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में पार्टी के नेतओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के द्वारा अपने जीवन में अपनाये गये सादगी और तत्कालीन समाज दशा पर आधारित उनके निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की। जयंती पर आयोजित इस सभा में कांग्रेस के अनेक नये सदस्य भी जुड़े थे। इन सभी को देश के निर्माण एवं कांग्रेस की विचारधारा की स्थापना में गांधी जी एवं शास्त्रीजी के योगदान से अवगत कराया गया।

इस दौरान परिचर्चा को बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अशफाक अलि आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन दुर्गेश गुप्ता के द्वारा किया गया।   सभा में रामविनय सिंह, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, गुरुप्रित सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, लवकेश पासवान, अनिल सिंह, विवेक सिंह, दिलिप धर, चंद्र प्रकाश सिंह, अमित तिवारी राजा,  हिमांशु जायसवाल, निखिल विश्वकर्मा ने शिरकत की।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news