सरगुजा

अभाविप लखनपुर के अध्यक्ष कांता पटेल व नगर मंत्री बने पलाश पाण्डेय
03-Oct-2024 8:04 PM
अभाविप लखनपुर के अध्यक्ष कांता पटेल व नगर मंत्री बने पलाश पाण्डेय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 3 अक्टूबर। छात्रों की आवाज बुलंद कराने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनपुर इकाई नगर कार्यकारिणी गठित हुई,जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रांत के सहमंत्री अनंत सोनी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता के सूत्र के साथ देश के युवाओं को आगे बढ़ाने वाला छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद वसुधैव कुटुंबकम की भावना को लेकर कार्य करती है।

 नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नगर सह मंत्री - राहुल साहू , क्षितिज अग्रवाल , रघुवीर सोनवानी , गोलू यादव , कोश प्रमुख - संजय यादव , कार्यालय मंत्री - प्रिंस साहू , एसएफएस प्रमुख प्रिंस यादव , एस एस  एफ डी प्रमुख अरबाज खान , आर  के एम प्रमुख राकेश यादव , क्रीडा प्रमुख अभिषेक यादव , विद्यालय प्रमुख आर्यन गुप्ता , विद्यालय सह प्रमुख प्रियांशु साहू , नगर महाविद्यालय प्रमुख - अभिषेक साहू , महाविद्यालय सह प्रमुख - सुनील यादव , सोशल मीडिया प्रमुख अयांश राजपूत एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य - रोहन साहू , धीरज सिंग , आर्यन सिंह , सागर , रुद्र चौधरी , राणा सोनवानी , अभय कुमार , अनूप यादव को निर्वाचित किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news