रायपुर

चबूतरा तोडऩे पर विवाद, घर घुस पिटाई
04-Oct-2024 7:28 PM
चबूतरा तोडऩे पर विवाद, घर घुस पिटाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अक्टूबर। पुलिस ने कल देर शाम मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें घर के बाहर बने चबूतरे में तोडफ़ोड़, कोर्ट में गवाही देने की बात पर विवाद और हेंडपंप में पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच जमकर विवाइ हो गया। इस दौरान आरोपी ने हाथ मुक्के से हमला कर दांत से कलाई काट दी।

पुलिस के मुताबिक अभनपुर इलाके के ग्राम ढोढरा में मकान के बाहर बने सिमेंट के चबूतरे को तोडऩे की बात पर छेदुराम सिन्हा का केशव निर्मलकर, मोहित और हेमंत निषाद, उमेश यादव के साथ विवाद हो गया। केशव और उसके साथियों ने चबूतरा तोडऩे से मना करने पर गाली गलौज कर छेदुराम को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए जयश्री सिन्हा व उसके बेटे  यमन कुमार सिन्हा के साथ घर घुस कर मारपीट की।

खरोरा इलाके में कोर्ट में गवाही देने की बात को लेकर महिला के साथ विवाद हो गया। ंराहुल मानिकपुरी ने विमला ध्रुव के साथ पूर्व में हुए विवाद पर कोर्ट में गवाही देने को लेकर कल झगड़ा, विवाद हो गया। ग्राम धौराभाठा निवासी विमला धु्रव ने बताया कि पूर्व मे प्रिती मानिकपुरी और गांव के अनिल जागडे के साथ वाद विवाद के संबध में कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट में गवाही देने की बात को लेकर राहुल मानिकपुरी मेरी पत्नी भडकाती हो कहकर गाली गलौत कर जान से मारने की घमकी देकर घर घुसकर डंडा से हमला कर दिया। विमला ध्रुव ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।

उधर कल दोपहर हेंडपंप से पानी भरने की बात को लेकर महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। तीजन बाई और रंजनी  ने तालाब में नाहने के दैरान जबरन गाली गलौज कर विवाद किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news