रायपुर

वन कर्मचारी संघ चुनाव कल, 29 वोट पाने वाला बनेगा अध्यक्ष
04-Oct-2024 7:33 PM
वन कर्मचारी संघ चुनाव कल, 29 वोट पाने वाला बनेगा अध्यक्ष

रायपुर, 4 अक्टूबर। वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के  लिए मतदान 5 अक्टूबर  को होगा। सभी चार प्रत्याशी प्रत्याशी अपने  समर्थकोंं के साथ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस चुनाव में 110 मतदाता वोट करेंगे। मुकाबला टक्कर का होने के कारण दावेदार बड़े बड़े चुनावी वादे और  घोषणाएं कर रहे हैं।दावेदारों में रायपुर सेअजित दुबे, बिलासपुर से वेद शर्मा,हरीश कोडोपी कांकेर और पवन रूपलिया सरगुजा शामिल हैं। सभी  पांचो सम्भाग का दौरा कप. वोटरों से संपर्क साध  रहे हैं।इस बार के इन चुनाव पर वन मंत्री से लेकर पीसीसीफ तक की नजर है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी कमल वर्मा ने कहा है कि प्रत्येक मतदाता अपना आधार कार्ड, विभागीय आई कार्ड लाने पर ही वोट डाल पाएंगे।

मतदान कल 9 से 3 बजे तक होगा। इसमें 110 वोटर शामिल होंगे। और उसके बाद मतगणना नतीजों की घोषणा 5 बजे से।इनमें से जिस दावेदार को 29 वोट मिलेंगे वह अध्यक्ष होगा। इसके लिए चारों दावेदार नौ हजार नियमित  कर्मचारियों को साथ लेकर संघ के  हित में काम करने का वादा कर रहे हैं। साथ ही वेतन वृद्धि, छत्तीसगढ़ पुलिस की तरह वन कर्मियों को 13 माह का वेतन दिलाने, प्रमोशन के पदों में बढ़ोतरी,लघु वनोपज के 180 पद खत्म करने का विरोध, पौधरोपण हानि की कर्मचारियों से वसूली प्रथा को समाप्त कराने जैसे वादे कर समर्थन मांग रहे हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news