रायपुर

वन कर्मचारी संघ के अजित दुबे प्रदेश अध्यक्ष बने
06-Oct-2024 2:09 PM
वन कर्मचारी संघ के अजित दुबे प्रदेश अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अक्टूबर।  रविवार को पंडरी वन परिसर में हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के चुनाव में अजित दुबे रायपुर को 55 वोट  पाकर अध्यक्ष चुन लिए गए । दुबे ने अकेले दो दावेदारों के बराबर मत हासिल किया। उनके  प्रतिद्वंद्वियों  वेद शर्मा को 24 वोट हरीश कोडपी को 13 तथा पवन रूपलिया को 17 वोट मिले। इस प्रकार  आसान मुक़बाले मे अजित दुबे भारी मतों से विजयी रहे?  कर्मचारी नेता पवन पिल्लै संतोष सामंत राय विनोद मिश्रा मनीष कुशवाहा मनमोहन बारले सावन साहू तरुण रजक, अजफाज खान और अन्य ने नतीजों के बाद जमकर जश्न मनाया। दुबे जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे। निर्वाचन अधिकारी,  फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा और सहायक के रूप में  चंद्रशेखर तिवारी,  पंकज पांडेय, जय साहू उपस्थित रहे। वर्मा ने बताया कि

मतदान में  110 कुल वोटरों में  सिर्फ एक व्यक्ति ने मतदान नहीं किया। बस्तर से सरगुजा तक एक-एक सदस्य ने मतदान कर संघ के प्रतिनिष्ठा को इजहार किया।

अपनी जीत पर अजित दुबे ने कहा कि  यह जीत कोने कोने आये कर्मचारी और उनके विश्वास की है। सभी के सहयोग से कार्य करूंगा। अपने प्रचार के दौरान दुबे ने चुने जाने के बाद रायपुर में ही रहने और पुलिस कर्मियों की ही तरह वन कर्मियों को भी  13 माह का वेतन दिलाने का वादा किया था।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news