धमतरी

विधायक ने बच्ची से सीसी सडक़ निर्माण का कराया भूमिपूजन
05-Jan-2021 5:19 PM
विधायक ने बच्ची से सीसी सडक़  निर्माण का कराया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी ,  5 जनवरी। 
नव वर्ष में प्रथम भूमि पूजन कार्य, विधानसभा विकास निधि से स्वीकृत अंबेडकर वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के समक्ष नन्ही बच्ची आराध्या पांडे के कर कमलों से संपन्न किया गया। 

इस अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इनका मन कोरे कागज की तरह होता है। हम जो छाप बच्चों के मन मस्तिष्क  पर डालेंगे उसका असर आजीवन दिखेगा। बच्चों का संस्कारवान, गुणवान, चरित्रवान,  देश का योग्य नागरिक बनाना हम सब का अहम दायित्व है। 

वार्ड पार्षद पूर्व सभापति व वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उक्त सीसी रोड की मांग बहुत दिनों से वार्ड वासियों के द्वारा की जा रही थी, बरसात के दिनों में वार्ड वासियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था, उक्त समस्या से विधायक को सूचित करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधानसभा विकास निधि से 5 लाख कि राशि की स्वीकृति दिए। जिनके लिए समस्त वार्ड वासियों के तरफ से विधायक जी का मैं आभार प्रकट करता हूं। यह भूमि पूजन और सार्थक हुआ जब इसका भूमि पूजन एक नन्ही सी बच्ची आराध्या पांडे के द्वारा हुआ, क्योंकि बच्चों में बुद्धिमता बड़ों से तनिक भी कम नहीं होती, इनकी सोच, इनकी परिकल्पना का दायरा भले ही सीमित होता है, लेकिन अपने सीमित दायरे में भी इनकी सोच औरों की तरह ही होता है। इस भूमि पूजन पर आए सभी आगंतुकों काम है हृदय से आभार प्रकट करता हूं। 
इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, नरेंद्र रोहरा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, चेतन हिंदूजा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, अनीता यादव सरपंच रुद्री, तनवीर उस्मान, विजय सिंह ठाकुर, सरिता पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, कुलेश सोनी, शब्बीर खान, यशोदा सोनकर, डॉ राहुल ठाकुर, शब्बीर खान, डॉक्टर दिनेश ठाकुर, शरीफ खान, मोनू कुशवाहा, शिव सिन्हा, सहित विभिन्न जन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news