सूरजपुर

भाजपा ने सीएम का फूंका पुतला
17-Mar-2021 7:49 PM
 भाजपा ने सीएम का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान,  17 मार्च। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सारथी के आह्वान पर व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू, प्रभारी महेश्वर पैकरा, सह प्रभारी बलराम सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर भैयाथान चौक में पहुंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जहां मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भाजपाई पुतला जलाने में कामयाब रहे। बाद में पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर बुझाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते तहसील कार्यालय पहुंच राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भैयाथान मार्तण्ड साहू ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। पाटन विधानसभा के बठेना में पांच लोगों की मौत को प्रशासन आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रही है। कभी हमारे प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता था, परंतु कांग्रेस सरकार ने हमारे प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया है। मुख्यमंत्री स्वयं अपने क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर ही अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। ज्ञात हो कि गृहमंत्री भी इसी जिले के रहवासी हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण सिंह, राजू प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री प्रकाश दुबे,महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता,लाल चंद शर्मा,गनपत पाटिल,शौरभ साहू,अमन प्रताप सिंह,राकेश पाठक,मोविन खान,नितिन तिवारी,कुमरेश दुबे,अभिषेक गुप्ता,रामअवतार देवांगन,रामबाई देवांगन,खेल साय राजवाड़े,सीतल पाटिल,ध्रुव सारथी,विनोद पैकरा,साधु राम,निर्मल पैकरा,रामाधार,मदन,पिंकी सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news