सूरजपुर
अस्पताल में फल वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर में स्वच्छता रैली निकाली गई एवं भाजपा मंडल प्रतापपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में फल वितरण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को प्रधानमंत्री के आदर्शों के अनुरूप स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नगर के मुख्य मार्ग पर सफाई करते हुए स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के मरीजों के बीच फल वितरित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अंबिका जायसवाल, पूर्व मंडल महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकेश अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम नामदेव, अरविंद जयसवाल आदि उपस्थित थे।